गोरखपुर: कोच अटेंडेंट निकला शराब तस्कर, अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में 15 बोतल शराब बरामद, बिहार में करता था सप्लाई
गोरखपुर में ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी हो रही है।वही GRP पुलिस भी अभियान चलाकर ऐसे तस्करों पर बड़ी कार्रवाई कर रही है।अवध-असम एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कोच अटेंडेंट को 11.250 ली अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी के बैग से 15 बोतल शराब बरामद हुई है।पूछताछ में उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार में दोगुने दाम पर बेचता था।