हरिहरगंज: हरिहरगंज के वार्ड 1 के शिक्षकों का ऐश्वर्या संगीत प्रशिक्षण केंद्र में सम्मान समारोह, भक्ति गायन भी हुआ
हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत शांति नगर स्थित ऐश्वर्या संगीत प्रशिक्षण केंद्र में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार के शाम 6 बजे तक शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एलआइसी अभिकर्ता मारकंडे मिश्रा एवं उनकी पत्नी शिक्षिका लता कुमारी ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।