सुसनेर: मनकामनेश्वर मंदिर से शिवशक्ति कावड़ यात्रा संघ ने किया प्रचार रथ का शुभारंभ, 22 को पंचदेवलिया के लिए निकलेगी यात्रा
आगामी 22 अगस्त को मनकामनेश्वर मंदिर से पंच देवलिया महादेव के लिए निकलने वाली भव्य कावड़ व कलश यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज गुरुवार दोपहर 3 बजे सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में शिवशक्ति कावड़ व कलश यात्रा संघ के सदस्यों ने विशेष पूजन-अर्चन कर प्रचार रथ का शुभारंभ किया। इस दौरान महादेव से क्षेत्रवासियों की सुख, सम्रद्धि की कामना की