Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

*फतेहाबाद पुलिस का बुलडोजर एक्शन: नशा तस्करों के अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई* *– गांव मिराना में करोड़ों रुपये मूल्य की करीब 6 कनाल पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए लगभग 60 लाख रुपये कीमत के मकान को किया ध्वस्त* *– गिरफ्तारी से लेकर अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई और न्यायालय में सख्त पैरवी तक, नशा तस्करों पर चौतरफा शिकंजा* *– तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज* *– फतेहाबाद पुलिस का कड़ा संदेश—नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क और अवैध संपत्तियों पर भी लगातार होगा प्रहार* रतिया, 13 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की रणनीति अब केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क, अवैध संपत्तियों तथा न्यायालय में मामलों की प्रभावी पैरवी के माध्यम से भी उन पर चौतरफा शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को गांव मिराना में नशा तस्करी से जुड़े मलकीत पुत्र जगीर सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह तथा मंजीत कौर पत्नी जगीर सिंह, निवासी मिराना द्वारा पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को जिला प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस* ने बताया कि जांच में सामने आया कि उक्त मकान करोड़ों रुपये मूल्य की करीब 6 कनाल पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। मकान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। संबंधित व्यक्तियों की संपत्तियों एवं आर्थिक गतिविधियों की जांच के दौरान उक्त अवैध कब्जे की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित विभागों के समन्वय से नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नहरी विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुडू, पंचायत सचिव पारस तथा गांव के सरपंच राममूर्ति सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से तथा निर्धारित प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न करवाई गई। *नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ न्यायालय में प्रभावी पैरवी* पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई को केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखती। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में मजबूत साक्ष्य जुटाने, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने, न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने तथा अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों की प्रभावी एवं सख्त पैरवी सुनिश्चित की जा रही है। नशा तस्करी के मामलों में आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, उनके नेटवर्क, सप्लाई चेन, आय के स्रोत तथा चल-अचल संपत्तियों की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि नशा तस्करों के खिलाफ ठोस साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं तथा कानून के अनुसार उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान होने पर उन्हें फ्रीज/अटैच करवाने तथा सरकारी अथवा पंचायती भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस रणनीति का उद्देश्य नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना और नशे के कारोबार की जड़ों पर प्रभावी प्रहार करना है। *आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड* उन्होने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अवलोकन में तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। *1. मलकीत पुत्र जगीर सिंह निवासी मिराना के विरुद्ध दर्ज मामले—* 1. मुकदमा नंबर 192 दिनांक 31.05.2015, धारा 105 बीएनएस, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 2. मुकदमा नंबर 117 दिनांक 20.02.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 3. मुकदमा नंबर 178 दिनांक 01.08.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 4. मुकदमा नंबर 66 दिनांक 13.03.2021, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 5. मुकदमा नंबर 178 दिनांक 01.08.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना बोहा, पंजाब — न्यायालय में विचाराधीन। *2. सुरजीत पुत्र जगीर सिंह निवासी मिराना के विरुद्ध दर्ज मामले—* 1. मुकदमा नंबर 325 दिनांक 31.05.2015, धारा 346, 302, 201, 120-B, 341 आईपीसी, थाना सदर रतिया — मामले में बरी। 2. मुकदमा नंबर 282 दिनांक 29.08.2011, धारा 379, 411 आईपीसी, थाना सदर फतेहाबाद — न्यायालय में विचाराधीन। 3. मुकदमा नंबर 91 दिनांक 19.05.2025, धारा 103(1), 123, 238, 61(2) बीएनएस, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 4. मुकदमा नंबर 239 दिनांक 16.10.2021, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 5. मुकदमा नंबर 122 दिनांक 30.05.2025, धारा 21B, 19, 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना शहर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 6. मुकदमा नंबर 295 दिनांक 04.10.2022, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 7. मुकदमा नंबर 66 दिनांक 13.03.2021, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 8. मुकदमा नंबर 141 दिनांक 05.09.2023, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना बोहा, पंजाब — न्यायालय में विचाराधीन। *3. मंजीत कौर पत्नी जगीर सिंह निवासी मिराना के विरुद्ध दर्ज मामले—* 1. मुकदमा नंबर 117 दिनांक 20. 2. 02.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। 3. मुकदमा नंबर 28 दिनांक 23.01.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना शहर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई हर स्तर पर जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्कर यह न समझें कि गिरफ्तारी के बाद उनकी अवैध कमाई अथवा अवैध संपत्तियां सुरक्षित रहेंगी। पुलिस उनकी सप्लाई चेन तोड़ने, आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करने तथा न्यायालय में सख्त पैरवी करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के जरिए समाज और युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों, आय के स्रोतों और आर्थिक नेटवर्क की पहचान कर कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फतेहाबाद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि क्षेत्र में नशे की बिक्री, तस्करी अथवा नशा तस्करों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 अथवा अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। फतेहाबाद पुलिस का स्पष्ट संदेश— “नशा तस्करों की गिरफ्तारी, अवैध संपत्तियों पर प्रहार और न्यायालय में सख्त पैरवी—नशे के कारोबार के खिलाफ हर मोर्चे पर कार्रवाई जारी रहेगी।”

Sirsa, Sirsa | Aug 13, 2026

MORE NEWS

सिरसा में 40 वर्षीय शख्स का बड़ा कदम, पेड़ के पास जुटी भीड़! उजड़ा हंसता-खेलता परिवार

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें। 

#LatestNews #sirsasandesh #sirsanews #familyissues #shockingnews

सिरसा में 40 वर्षीय शख्स का बड़ा कदम, पेड़ के पास जुटी भीड़! उजड़ा हंसता-खेलता परिवार पूरी खबर के लिए वीडियो देखें। #LatestNews #sirsasandesh #sirsanews #familyissues #shockingnews

Sirsa, Sirsa | Aug 16, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच का सिरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत
- होम्योपैथिक एसोसिएशन ने दी नई जिम्मेदारी की बधाई, कहा-डॉ. वड़ैच के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई दिशा

सिरसा। 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच को हरियाणा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। होम्योपैथिक एसोसिएशन, सिरसा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच का चिकित्सा, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। भाजपा द्वारा उन्हें प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. वड़ैच अपनी कार्यशैली, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर मोर्चे को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 होम्योपैथिक एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि डॉ. वड़ैच अपनी नई जिम्मेदारी के साथ-साथ होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के उत्थान, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए भी सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाएंगे। एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों एवं संस्थानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने तथा इस प्राचीन एवं लोकप्रिय चिकित्सा पद्धति को और अधिक प्रोत्साहन दिलाने में डॉ. वड़ैच महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। होम्योपैथी के विस्तार, बेहतर सुविधाओं तथा चिकित्सकों के हितों से जुड़े मुद्दों को नीति स्तर पर उठाने की उनसे विशेष अपेक्षा है। इस अवसर पर डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने स्वागत एवं सम्मान के लिए होम्योपैथिक एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
 उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह दायित्व उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डॉ. वड़ैच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तथा सह-प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने तथा केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। साथ ही, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सरकार के समक्ष आवश्यक मुद्दे उठाने का भी प्रयास किया जाएगा।
 होम्योपैथिक एसोसिएशन ने डॉ. वड़ैच के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को भी सरकार के स्तर पर अधिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर डॉ. कमल जिंदल, डॉ. राजप्रीत सिंह बराड़ (सदस्य, होम्योपैथिक काउंसिल हरियाणा), डॉ. राकेश दिनोदिया, डॉ. अतुल गिजवानी, डॉ. मनधीर सिंह, डॉ. राजकुमार भारद्वाज, डॉ. आनंद करड़वाल, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. मुस्कान, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. देवी लाल, श्रीमती सुखविंदर कौर, श्रीमती संतोष, अमित, अमन एवं अभिषेक सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच का सिरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत - होम्योपैथिक एसोसिएशन ने दी नई जिम्मेदारी की बधाई, कहा-डॉ. वड़ैच के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई दिशा सिरसा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच को हरियाणा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। होम्योपैथिक एसोसिएशन, सिरसा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच का चिकित्सा, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। भाजपा द्वारा उन्हें प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. वड़ैच अपनी कार्यशैली, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर मोर्चे को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। होम्योपैथिक एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि डॉ. वड़ैच अपनी नई जिम्मेदारी के साथ-साथ होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के उत्थान, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए भी सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाएंगे। एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों एवं संस्थानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने तथा इस प्राचीन एवं लोकप्रिय चिकित्सा पद्धति को और अधिक प्रोत्साहन दिलाने में डॉ. वड़ैच महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। होम्योपैथी के विस्तार, बेहतर सुविधाओं तथा चिकित्सकों के हितों से जुड़े मुद्दों को नीति स्तर पर उठाने की उनसे विशेष अपेक्षा है। इस अवसर पर डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने स्वागत एवं सम्मान के लिए होम्योपैथिक एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह दायित्व उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डॉ. वड़ैच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तथा सह-प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने तथा केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। साथ ही, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सरकार के समक्ष आवश्यक मुद्दे उठाने का भी प्रयास किया जाएगा। होम्योपैथिक एसोसिएशन ने डॉ. वड़ैच के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को भी सरकार के स्तर पर अधिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर डॉ. कमल जिंदल, डॉ. राजप्रीत सिंह बराड़ (सदस्य, होम्योपैथिक काउंसिल हरियाणा), डॉ. राकेश दिनोदिया, डॉ. अतुल गिजवानी, डॉ. मनधीर सिंह, डॉ. राजकुमार भारद्वाज, डॉ. आनंद करड़वाल, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. मुस्कान, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. देवी लाल, श्रीमती सुखविंदर कौर, श्रीमती संतोष, अमित, अमन एवं अभिषेक सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Sirsa, Sirsa | Aug 16, 2026

🇮🇳 शिक्षा को लेकर एक जरूरी संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाहपुरिया में अपनी बात रखते हुए मैंने एक सवाल उठाया—क्या हम सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर उतना ही विश्वास करते हैं, जितना विश्वास हम अपने बच्चों के भविष्य पर करते हैं?

शिक्षा केवल किताबें और परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं है। शिक्षा वह आधार है, जो हमारे बच्चों को सोचने, समझने, सवाल करने और अपने पैरों पर खड़े होने की ताकत देती है।

सरकारी स्कूल मजबूत होंगे, शिक्षक और अभिभावक मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी हर गरीब और सामान्य परिवार के बच्चे को बेहतर शिक्षा का समान अवसर मिलेगा।

बच्चों की शिक्षा किसी परिवार की मजबूरी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

🇮🇳 शिक्षित बच्चे ही मजबूत समाज और मजबूत भारत की नींव हैं।

🇮🇳 शिक्षा को लेकर एक जरूरी संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाहपुरिया में अपनी बात रखते हुए मैंने एक सवाल उठाया—क्या हम सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर उतना ही विश्वास करते हैं, जितना विश्वास हम अपने बच्चों के भविष्य पर करते हैं? शिक्षा केवल किताबें और परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं है। शिक्षा वह आधार है, जो हमारे बच्चों को सोचने, समझने, सवाल करने और अपने पैरों पर खड़े होने की ताकत देती है। सरकारी स्कूल मजबूत होंगे, शिक्षक और अभिभावक मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी हर गरीब और सामान्य परिवार के बच्चे को बेहतर शिक्षा का समान अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा किसी परिवार की मजबूरी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होनी चाहिए। 🇮🇳 शिक्षित बच्चे ही मजबूत समाज और मजबूत भारत की नींव हैं।

Sirsa, Sirsa | Aug 16, 2026