Public App Logo
आगरा भाजपा कार्यालय से संबंधित कार्यकर्ता की पिटाई का जो भ्रामक एवं असत्य वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, उसका स्पष्ट खंडन भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष होने के नाते मेरे द्वारा किया गया है। मामला मेरे संज्ञान में आते ही तत्काल संबंधितो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई, ताकि भ्रामक एवं असत्य सूचना फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। भारतीय जनता पार्टी सत्य, संगठन और अनुशासन की राजनीति में विश्वास रखती है। जनता से आग्रह है कि किसी भी अपुष्ट एवं भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। सत्य ही हमारी ताकत है। #viralvideo #trending #news #shorts #agra - Agra News