राजगढ़: राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में रविवार को सावन के दौरान शिवभक्ति और देशभक्ति का संगम देखने को मिला
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में रविवार को सावन के दौरान शिवभक्ति और देशभक्ति का संगम देखने को मिला। नगर के युवाओं ने खांडी बावड़ी हनुमान मंदिर से डीजे के साथ कावड़ यात्रा निकाली यात्रा में युवक तिरंगे की वेशभूषा में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए सबसे आगे चल रहा था। कावड़ यात्रा में युवा अपने कंधों पर 91 और 51 किलो की कावड़ उठाकर चले।