नौगांव: नौगांव में पुलिस का जोर, ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
रविवार शाम करीब 8 बजे नौगांव थाना प्रभारी संजय राय के नेतृत्व में पुलिस ने नगर की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर और मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ विशेष चालानी कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई का उद्देश्य तेज आवाज करने वाले साइलेंसर और नियमों के विपरीत तैयार किए गए वाहनों पर लगाम लगाना है। पुलिस ने सड़क पर ऐसे वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की।