पैतवलिया खुर्द पहुंचकर प्रभुनाथ यादव ने शोकाकुल परिवार को दिया आर्थिक सहयोग
पौली ब्लॉक के पैतवलिया खुर्द गांव निवासी स्व. रमेश कुमार चतुर्वेदी जी की धर्मपत्नी के निधन पर सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनघटा प्रभुनाथ यादव ने शोक व्यक्त किया।
उन्होंने गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और छह बेटियों का हाल जाना। परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए बच्चियों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
प्रभुनाथ यादव ने कहा कि माता-पिता दोनों का साया उठ जाना बेहद पीड़ादायक है। परिवार के साथ हर संभव सहयोग जारी रहेगा।