हरसूद: एनएचडीसी के प्लाट पर अतिक्रमण कर रहे अंजान व्यक्ति, महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा आवेदन
शनिवार दोपहर 3 बजे के लगभग वार्ड क्रमांक 5 की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय नया हरसूद पहुंचकर एनएचडीसी से प्राप्त प्लाट पर अंजान व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने को लेकर हरसूद एसडीएम के नाम एक आवेदन सौंपा। जिसमें बताया कि एनएचडीसी द्वारा काटे गए प्लाट खाली पड़े हुए हैं उस पर अंजान व्यक्तियों के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।