जहाज़पुर: चैनपुरा तीर्थ में कलशाभिषेक और क्षमावणी पर्व संपन्न
चैनपुरा तीर्थ में कलशाभिषेक व क्षमावणी पर्व संपन्न जहाजपुर। चैनपुरा स्थित श्री चंवलेश्वर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र में सोमवार को वार्षिक कलशाभिषेक, 44वां दीक्षा दिवस एवं सामूहिक क्षमावणी पर्व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।