वारासिवनी: आदिवासी क्षेत्रों में बीमारी व बच्चों की मौत की जानकारी लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,विधायको से ली जानकारी
बालाघाट जिले के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बैगा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में लगातार बीमारी और बच्चों की मौत के मामलों की जानकारी लेने वारासिवनी पहुंचे। कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे बिरसा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लेंगे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा भी की।