ठाकुरगंगटी: खेलो झारखंड 2026-27: कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट +2उच्च विद्यालय मोरडीहा बना गोड्डा जिला चैंपियन
19 सितंबर को गोड्डा जिला कॉलेज मैदान में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता के जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मेहरमा को 30 /17 से हराकर ठाकुर गंगटी के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरडीहा के छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय को जिला चैंपियन बनाया। इससे पूर्व भी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मोरिया जिला चैंपियन रह चुका है