श्री गंगानगर: केंद्रीय कारागृह में मनाया गया अपराधी सुधार दिवस, समाज कल्याण सप्ताह के अंतर्गत बंदियों को दिया गया सुधार एवं पुनर्वास का संदर्भ
Shree Ganganagar, Ganganagar | Oct 3, 2026
समाज कल्याण सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से शनिवार को शाम 6:00 बजे केंद्रीय कारागृह में अपराधी सुधार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंदर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक श्री महावीर मीणा ने की।