चीनोर: मोहनगढ़ आदिवासी दफाई में लाइट का तार लगाते समय युवक को लगा करंट, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
ग्राम पंचायत मोहनगढ़ के आदिवासी दवाई पर युवक को उस समय करंट लग गया जब वह घर की लाइट के तार लगा रहा था। करंट लगने से युवक को जोर का झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया। परिजनों की नजर जब युवक पर पड़ी तो उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया।