पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में गोड्डा सांसद ने MMDR संशोधन विधेयक पर सत्ताधारी दलों के विरोध को लेकर राज्य सरकार को खुला चैलेंज किया
MMDR संशोधन विधेयक पर सत्ताधारी दलों के विरोध पर पोड़ैयाहाट में सोमवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार को खुला चैलेंज किया है ।उन्होंने कहा कि झारखंड को छोड़कर तेलंगाना,उड़ीसा,छत्तीसगढ़ जैसे राज्य खान संशोधन विधेयक का विरोध नहीं कर रहे हैं। झारखंड सरकार को चोरी की मानसिकता से निकलने की सलाह देते हुए गिट्टी,मिट्टी,बालू और दारू बेचने की सलाह दी।