दारू: छोटका इरगा में बिजली के खंभे में भीषण आग लगी, लोग बाल-बाल बचे
छोटका इरगा में बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटका इरगा स्थित गुप्ता स्वीट्स के समीप शुक्रवार को बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मिली जानकारी के अनुसार बिजली के पोल पर लगे तारों से अचानक चिंगारी निकलने लगी और लोग इससे दूरी बना लिया।