भरथना: महेवा के अंदावा में बारिश के कारण जर्जर मकान ढहा, तीन बच्चियां मलबे में दबकर घायल
महेवा विकासखंड की ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा मल्हान की मड़ैया में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक लगातार मूसलाधार बारिश के दौरान रविन्द्र सिंह निषाद का जर्जर पक्का मकान ढह गया। हादसे में घर में मौजूद रोहिती 11, जयंती और कल्पना घायल हो गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर सीएचसी महेवा में भर्ती कराया।