खानपुर: खानपुर में दस साल से जख्मी मुख्य सड़क जानलेवा बनी, लोगों को रोज हादसे का डर
समस्तीपुर। सरकार लगातार गांवों तक बेहतर सड़क और सुगम यातायात की बात करती है। आधुनिक तकनीक से सड़क निर्माण और विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड में जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। मामला विशनपुर अभी पंचायत के वार्ड संख्या-01, करुआ की उस मुख्य सड़क का है, जो समस्तीपुर और एरौत मुसहरी को जोड़ती है। ग्रामी