अररिया: स्वस्थ शरीर–सशक्त राष्ट्र का संदेश, युवाओं और नागरिकों को नियमित व्यायाम के लिए किया प्रेरित
Araria, Araria | Aug 16, 2026 अररिया में 52वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल अररिया की ओर से रविवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करना रहा। साइकिल रैली का शुभारंभ वाहिनी मुख्यालय, अररिया से किया गया।