संग्रामपुर: नदी में कचरा डंप होने से बढ़ी परेशानी, लोगों में आक्रोश,
नगर पंचायत संग्रामपुर द्वारा नदी किनारे कचरा डंप किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लगातार कचरा फेंके जाने से नदी का पानी दूषित हो रहा है। साथ ही कचरे के जमा होने से नदी की चौड़ाई भी धीरे-धीरे सिकुड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में प्लास्टिक, घरेलू कचरे समेत अन्य अपशिष्ट फेंके जाने से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो