मधुबन: पकड़ीदयाल अनुमंडल के 3 थाना क्षेत्रों और 1 ओपी से 14 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसपी के निर्देश पर पकड़ीदयाल अनुमंडल के थाना क्षेत्रों से विभिन्न मामलों के 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को मोतिहारी जेल भेजा गया है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया की पकड़ीदयाल थाना से 6, मधुबन थाना से 5, राजेपुर थाना से 2 तथा गड़हिया ओपी से एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।