🚨 पहली किस्त मिली... लेकिन घर आज तक नहीं बना! ऐसे लाभार्थियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम।
अमरपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा में 37 ऐसे लाभार्थी मिले हैं जिन्होंने पहली किस्त की राशि लेने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया।
अब प्रशासन ने साफ कर दिया है—एक सप्ताह के भीतर काम शुरू करें, नहीं तो पहले सफेद और लाल नोटिस, उसके बाद सर्टिफिकेट केस की कार्रवाई होगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने अधिकारियों को पंचायतों में जाकर लंबित आवासों का निर्माण तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
आपकी राय क्या है? ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए या लाभार्थियों को और समय मिलना चाहिए? 👇
#Amarpur #Banka #PMAY #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #BiharNews #BankaNews #NewsBanka20
Amarpur, Banka | Jul 18, 2026