नवाबगंज: बाराबंकी में चोरों ने घर में सेंध लगाकर 70 लीटर मेंथा ऑयल, जेवर और ₹12 हजार उड़ाए
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। परिवार के सोने के दौरान चोरों ने पिछली दीवार में सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर घर से 70 लीटर मेंथा ऑयल, मंगलसूत्र, झुमकी समेत अन्य जेवरात और ₹12 हजार नकद ले गए।