बैराड़: 350 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा में बैरगमा के 32 युवा दौड़ते हुए ला रहे हैं पवित्र जल,शिवमंदिर में करेंगे अर्पित
बैरगमा के 32 युवाओं द्वारा भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। युवाओं का दल 350 किलोमीटर लंबी डाक कांवड़ यात्रा पर निकले है। क्षेत्र में संभवतः पहली बार इस तरह की डाक कांवड़ यात्रा लाए जाने से ग्रामीणों में खासा उत्साह है।बैरगमा निवासी महावीर पाराशर ने रविवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा बड़दारा से आ रही है।