वारिसलीगंज: जमुआमा गांव में अखिलेश सिंह का जोरदार स्वागत, लोगों से की मुलाकात
वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुणा देवी के पति अखिलेश सिंह का जमुआमा गांव में आगमन हुआ। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना।