धमतरी: करेली बड़ी में खेतों में पानी भरने से 100 एकड़ फसल बर्बाद, किसानों ने पानी निकासी की व्यवस्था बनाने की मांग की
बता दे कि नगर पंचायत करेली बड़ी में लगातार बारिश होने से तथा नाला में पानी भरने के कारण लगभग 100 एकड़ फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। किसानों ने बताया कि वे लोग दो बार धान की बुवाई कर चुके है। जो कि लगातार बारिश एवं गांव का निकासी पानी एवं खार का पानी चारभाठा नाला में गिरता है, जो कि नाला की चौड़ाई बहुत कम होने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन जाती है।