शामली: शामली के लक्ष्मणपुरा निवासी ग्रामीण को पुलिस ने नशीले पदार्थ डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Oct 1, 2026 गुरूवार को शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस पार्टी ने थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा निवासी सुनील पुत्र किरणपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त चूर्ण बरामद होने का दावा किया है। केस दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।