मड़ावरा: सोंरई में प्राथमिक विद्यालय परिसर में गिरा पेड़, ग्रामीण का मकान हुआ छतिग्रस्त
मड़ावरा तहसील के सौंरई में भारी बारिश के दौरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में खडा एक सूखा पेड़ ग्रामीण के मकान पर गिर गया। इस मामले में शनिवार को दोपहर 12 बजे ग्रामीण ने बताया कि पेड़ गिरने से मकान का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारों में दरारें आ गर्डं। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए और हादसा टल गया।