पोड़ैयाहाट: गोड्डा के पुलिस कप्तान ने मोतिया ओपी का निरीक्षण किया, दिए कई दिशा-निर्देश
सोमवार को मोतिया ओपी का गोड्डा के पुलिस कप्तान ने निरीक्षण कर कई कई दिशा निर्देश दिए हैं। मोतिया पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मोतिया ओ0पी0 के सिरिस्ता कार्यों एवं ओ0पी0 में पदास्थापित पदाधिकारी/कर्मियों के कार्यों का निरीक्षण किया गया। साथ ही ओ0पी0 के साफ-सफाई, कांडों की समीक्षा की गई ।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और इंस्पेक्टर भी मौजूद थे।