नागौद: वार्ड 1-2 की समस्याओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
Nagod, Satna | Oct 3, 2026 वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 के इंद्रानगर, हरदुआ टोला सहित आसपास के नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्कूल के पास कथित अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।वार्ड वासियो ने कहा पुलिस ने ध्यान नहीं दिया जिस वजह से आप के पास आये है।