चरपोखरी: अस्पताल में दवा मौजूद होने के बावजूद बाहर से खरीदने की मजबूरी, पंचायत समिति की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर हंगामा
पंचायती राज भवन चरपोखरी में मंगलवार को दोपहर 1 बजे के करीब पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुखिया लाल मुक्ति पासवान ने प्रखंड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।