हुज़ूर: वीआईपी रोड, कोहेफिजा चौराहे पर सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलटा, टायर फटने से हुआ हादसा, तेल भरने लोगों की लगी कतार
Huzur, Bhopal | Sep 30, 2026 भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलट गया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2:30 बजे की है।हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर को मामूली चोटें अई हैं।दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।