बुढ़ार: खैरहा पुलिस ने आवागमन बाधित करने वाले 3 ट्रक जब्त किए
Burhar, Shahdol | Aug 15, 2026 थाना खैरहा क्षेत्र में पिछले दिन हुए हादसे के बाद राजेन्द्रा कॉलरी के सामने ट्रक चालकों ने ट्रक खैरहा-बुढार मार्ग पर खड़े कर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था प्रभावित करने और कानून का उल्लंघन करने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों को जब्त किया है। जानकारी शनिवार सुबह 8 बजे सामने आई है।