घाघरा: पर्यटन दिवस पर देवाकी बाबाधाम मंदिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ-सफाई की गई
Ghaghra, Gumla | Sep 27, 2026 पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत देवाकी बाबाधाम मंदिर परिसर में रविवार को साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, गुमला द्वारा किया गया। अभियान में प्रखंड प्रमुख सविता देवी, कनीय अभियंता समेत कई जलसहिया शामिल हुईं। सभी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।