सिरसागंज: नगर में शुक्रवार को भक्तों ने धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं को विदाई देते हुए किया विसर्जन, गणेशोत्सव का हुआ समापन
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह विराजमान की गई गणेश प्रतिमाओं का विगत दिनों से चल रहे पूजन कार्यक्रम के उपरांत अनंत चतुर्दशी के दिन शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ नगर भ्रमण कर विदाई देते हुए विसर्जन को ले जाया गया, स्थापित गणेश प्रतिमाओं को पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण कराया गया।