पेण्ड्रा: पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर कारीआम के पास 24 घंटे में दो बड़े ट्रेलर हादसे, लगा लंबा जाम
पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कारीआम के पास हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह 11 बजे जानकारी के अनुसार महज एक दिन के भीतर इसी मार्ग पर दो अलग-अलग ट्रेलर हादसों ने यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। इन लगातार हुई दुर्घटनाओं के बाद मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही ।