सांगानेर: जयपुर ग्रामीण की गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने बावरिया गैंग के 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर 125 किलोग्राम कॉपर किया बरामद
जयपुर ग्रामीण की गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने मंडा भिंडा रोड स्थित एक फैक्ट्री मे हुई चोरी और नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए बावरिया गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल हुई है। वही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया करीब 125 किलोग्राम कॉपर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश और राजेश को पकड़ा है।