कोईलवर: कोईलवर में फर्जी नंबर प्लेट वाले 5 ट्रेलर किए गए जब्त, 3 चालक गिरफ्तार
आरा-बबुरा रोड स्थित झलकूनगर मोड़ के पास बालू परिवहन करने वाले ट्रकों-ट्रेलरों के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल पांच ट्रेलर जब्त किए हैं, जबकि तीन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम 7:00 बजे व्हाट्सएप समूह के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।