बरियातु: जेएमएम नेताओं ने नवनियुक्त थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात, सहयोग का दिया भरोसा
बारियातु के नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास से जेएमएम नेता बिरेंद्र पासवान एवं जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझु ने शनिवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिरेंद्र पासवान ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने थाना क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर चर्चा की l