देवास। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को देवास में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोधी समाज सहित विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में वीरांगना अवंती बाई के जयकारों से शहर का माहौल गूंज उठा।
शौर्य यात्रा का आयोजन शहर के सयाजी द्वार से किया गया। यात्रा प्रारंभ होने से पहले यहां आयोजित कार्यक्रम में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वीरांगना अवंती बाई के साहस, शौर्य और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। इसके बाद सयाजी द्वार से शौर्य यात्रा प्रारंभ हुई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।
वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस शौर्य यात्रा ने शहर में सामाजिक एकजुटता और वीरांगना के शौर्य की स्मृति को जीवंत कर दिया।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews