आठनेर: नगर के हनुमान वार्ड स्थित एक मकान में निकला खतरनाक सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Athner, Betul | Sep 29, 2026 आठनेर नगर के हनुमान वार्ड में तब अफरातफरी मच गई जब एक विशालकाय सांप मकान के अंदर दिखाई दिया। सांप को देख परिजन घबरा गये। परिजनों ने बिना देर किए नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी। सुचना पर तत्काल सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया। सर्प मित्र ने बताया कि सांप कामनकरे प्रजाति का है। जो विशेला होता है।