धरियावद: नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के भुवन प्रताप सिंह राणावत ने किया नामांकन दाखिल
धरियावद नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा की ओर से भुवन प्रताप सिंह राणावत ने नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की।भुवन प्रताप सिंह हाल ही में संपन्न नगर पालिका चुनाव में वार्ड संख्या 12 से पार्षद निर्वाचित हुए