सारठ: शहरजोरी आवास पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने हेमंत सरकार पर किया प्रहार, जनता से सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील
Sarath, Deoghar | Aug 12, 2026 पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने हेमंत सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते उखाड़ फेंकने की अपील की। बुधवार रात 9 बजे शहरजोरी आवास पर पत्रकारों से बोले- सरकार के हर मंत्रालय में ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग चल रहा है, राज्य में विकास ठप है, छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं, शिक्षकों की बहाली नहीं, राज्य से अवैध बालू, कोयला, पत्थर बाहर भेज राजस्व की क्षति कर रही है