ग्यारसपुर: टेट परीक्षा के विरोध में ग्यारसपुर के शिक्षक लामबंद, भोपाल में देंगे धरना
टेट परीक्षा के विरोध में संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर ग्यारसपुर क्षेत्र के शिक्षक रविवार दोपहर 12 बजे भोपाल के लिए रवाना हुए। शिक्षक भोपाल के नीलम पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होकर टेट परीक्षा रद्द करने की मांग करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा को लेकर पूर्व में कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी जा चुकी है।