अरनोद: अरनोद SDM का पद फिर हुआ खाली, पदभार ग्रहण करने से पहले ही सुनील शर्मा का हुआ तबादला
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की 3 अक्टूबर को जारी RAS तबादला सूची के बाद प्रतापगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अरनोद SDM पद पर पूर्व में नियुक्त किए गए सुनील शर्मा का पदभार ग्रहण करने से पहले ही फिर तबादला कर दिया गया। नई सूची में उन्हें शासन उप सचिव, सहायता विभाग, जयपुर के पद पर लगाया गया है। खास बात यह है कि इससे पहले जारी तबादला