मढ़ौरा: मढ़ौरा में घर आंगन उत्सव का आयोजन ,गोद भराई और अन्नप्राशन संपन्न
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मढ़ौरा में आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 210 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर आंगन उत्सव का आयोजन करके गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि बिहार में भाजपा के 25 वर्ष सेवाकाल पुर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।