परसिया: न्यूटन अटल घाट पर भाजपा ने श्रमदान कर सफाई की, मुंडन संस्कार के बाद बाल नदी में न डालने की अपील की
नगर परिषद न्यूटन के पेंच नदी के अटल घाट की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुबह श्रमदान कर सफाई की। नागरिकों से अटल घाट को साफ बनाए रखने की अपील की गई। कहा गया किघर की गंदगी और कचरा पेंच नदी में न डाले। पूजा सामग्री और मुंडन संस्कार के बाद बाल नदी में न डाले। इसे डस्ट बीन में डाले। परासिया शहर को पेंच नदी का पानी वितरित किया जाता है।