दाउदनगर-पटना मुख्य कैनाल नहर में डूबने से एक बालक की मौ*त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बालक की तलाश में जुट गई। दाउदनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन एवं आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।