खुरई: गणेशजी की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन, नपा कर्मचारियों ने देर रात तक अधिकारियों की निगरानी में किया
Khurai, Sagar | Sep 26, 2026 शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर खुरई में धूमधाम से गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन नरेन नदी में किया गया,दोपहर से ही विसर्जन के लिए चल झाकियों का निकलना प्रारम्भ हो गया था, बरसात के बाद भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ,सभी लोग अपनी अपनी झाकियों के साथ नाचते हुए चल रहे थे,रात लगभग 2बजे तक कराया विसर्जन,कुछ बच्चों ने रस्सी के सहारे बड़े अनोखे अंदाज में किया विसर्जन।