डौण्डीलोहारा: किल्लेकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, निकली तिरंगा रैली
वनांचल क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला किल्लेकोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों में संस्था प्रमुखों ने छात्र-छात्राओं, स्टाफ एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।